भगवान महर्षि कश्यप हमारे प्रेरणास्त्रोत : जितेंद्र कश्यप
पीयूष चौहान
हरिद्वार : पथरी क्षेत्र के गांव फेरुपुर में कृष्णा गारमेंट्स पर मंगलवार को महर्षि कश्यप जयंती बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। जिसमे कश्यप समाज के लोगो ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा एवं छाया चित्र के समक्ष दीप जलाकर तथा माल्यार्पण कर देश ओर समाज मे शान्ति शौहार्द की कामना की ओर साथ ही प्रशाद व फलों का वितरण भी किया गया इस दौरान सन्तोष कश्यप ने कहा कि भारत हमेशा से ही महान लोगों और विद्वानों का देश रहा है हमारे देश की इस पवित्र धरती पर कई प्रमुख और महान लोगों ने जन्म लिया है इसलिए भारत को विद्वानों का देश कहा जाता है महर्षि कश्यप हमारे देश के महानतम लोगों में से एक थे महर्षि कश्यप किसी वर्ग विशेष के नही बल्कि पूरे समाज के आदर्श है। इस अवसर पर सभी ने भगवान महर्षि कश्यप से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस दौरान भाजपा नेता जितेंद्र कश्यप ने कहा कि भगवान महर्षि कश्यप हमारे प्रेरणास्त्रोत हैं और हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता हैं। इस दौरान उन्होंने सभी से आहवान किया कि समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंके तथा भावी पीढ़ी को शिक्षा की ओर अग्रसर करें। इस अवसर पर ऋषिपाल कश्यप शाहपुर,प्रवीन कश्यप, सुमित कश्यप, जोनी कश्यप, दीपक कश्यप,बीरू कश्यप सन्दीप कश्यप, गुड्डी कश्यप भोगपुर, बलराम, सुभम कश्यप,संदीप कश्यप, प्रकर कश्यप,प्रवीण कश्यप,आकाश कश्यप,मनोज कुमार कश्यप, विपिन कश्यप,देवांश कश्यप, रविन्द्र कश्यप आदि रहे।