चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी
जॉन मसीह
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
रामनगर।उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है।शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में नैनीताल जिले के प्रभारी विजय सारस्वत पहुंचे, जहां कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया । नैनीताल जिले के प्रभारी विजय सारस्वत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर अपने बूथों को मजबूत कर रहे हैं और नई तरीके से बूथों का गठन कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले हर बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत कर रही है और भाजपा के दुष्प्रचार का कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से जवाब दे रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी पूरे चुनावी माहौल में है और सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं । देश के अलावा उत्तराखंड प्रदेश की स्थिति भी ठीक नहीं है।राज्य के मुख्यमंत्री 500 करोड़ रुपए कर्ज में लेकर आते हैं फिर उस कर्ज का ब्याज अदायगी करते हैं, फिर कर्मचारियों को तनख्वाह बाटते हैं, आज प्रदेश की भाजपा सरकार के तन्ख्वाह बाटने तक के पास पैसे तक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के युवाओं के लिए नई नौकरियां सरकार नही निकाल रही है सबसे बड़ा दुर्भाग्य प्रदेश के नौजवान और जनता के लिए है।उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का हैं 2022 कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेंगी।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, कांग्रेस नगराध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत,अनिल अग्रवाल,विमला देवी,ताइफ़ खान,महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट,विनय पडलिया, नज़ाक़त अली,सोहराब सैफ़ी,अतुल अग्रवाल,हरिप्रिया सती,नदीम कुरैशी, देवेंद्र चंदोला आदि मौजूद रहे।