किसान नेता ने लगाया घर में नजर बंद करने का आरोप
कपिल कुमार गोयल
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
नजीबाबाद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष आईटी सेल ने नांगलसोती पुलिस पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने से रोकने के लिए घर में साथियों समेत नजर बंद करने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार की रात्रि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष आईटी सेल ने विभिन्न लोगों को सोशल मीडिया पर कई फोटो के साथ पोस्ट डालकर जानकारी दी कि नांगलसोती थाना पुलिस ने उसे साथी किसानों समेत ग्राम तिसोतरा स्थित घर में नजर बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रशासन के कहने पर उन्हें व उनके साथी किसानों को दिल्ली में होने वाली परेड में किसानों को पहुंचने से रोकने ेके लिए उक्त कार्रवाई की है। जिससे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओंं में रोष व्याप्त है। साथ ही किसानों व मजदूरों से अपील कर कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में किसानों की गणतंत्र दिवस पर परेड में टैक्टरों के साथ निकाले जाने वाली रैली में शामल हों। उन्होंने कहा कि जवान और किसान इस वर्ष दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में एक साथ शामिल होंगे।