युवा गायक ने किया नजीबाबाद का नाम रोशन
मेरठ में आयोजित गायन प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान
कपिल कुमार गोयल
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
नजीबाबाद। नगर निवासी युवा गायक फरहान सैफी ने मेरठ में आयोजित की गयी गायन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर नजीबाबाद का नाम रोशन किया। उनके इस पुरुस्कार को प्राप्त करने पर शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दीं।
नगर के क्रिएशन ग्रुप से जुड़े युवा गायक फरहान सैफी ने मेरठ में एम.एल फिल्म प्रोडक्शन की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय गायन प्रतियोगिता में अपनी गायकी के बल पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उक्त मंडल स्तरीय गायन प्रतियोगिता में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर सहित कई जिलों के गायकों ने हिस्सा लिया। नजीबाबाद के फरहान सैफी की ओर से गाए गए गीत हो मनवा मेरे... को निर्णायकों ने द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया। हालांकि मंडल स्तरीय गायन प्रतियोगिता मेंं मुजफ्फरनगर के गायक अदनान को प्रथम पुरस्कार दिया गया। उक्त मंडल स्तरीय गायन प्रतियोगिता में मेरठ के समाजसेवी, संगीत प्रेमी और युवा बड़ी संख्या में मौजूद साथ ही नजीबाबाद के अनीस खां, मौहम्मद सुहेल, साबिर आदि मौजूद रहे। फरहान सैफी को मेरठ में आयोजित मंडल स्तरीय गायन प्रतियोगिता में सम्मानित होकर द्वितीय पुरुस्कार प्राप्त करने पर शादाब जफर शादाब, डाक्टर तसलीम अहमद, नबील अब्बास, शमशाद अहमद, आरिफ खां, जीशान अहमद, सलीम मुल्तानी आदि ने शुभकामनाएं दी और उनके उज्जव भविष्य की कामना की।