बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष रतन सिंह. उपाध्यक्ष दीनू नेगी. सचिव सुखदेव सिंह निर्वाचित घोषित
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
जॉन मसीह
रामनगर।रामनगर बार एसोसिएशन रामनगर के द्विवार्षिक कार्यकारिणी चुनाव में अध्यक्ष पद पर रतन सिंह चौहान उपाध्यक्ष पद पर दीनू नेगी सचिव पद पर सुखदेव सिंह निर्वाचित घोषित हुए हैं।सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को रामनगर बार एसोसिएशन के 3 पदों के लिए सदस्यों द्वारा मतदान किया।
चुनाव अधिकारी पूरन सिंह बोहरा और प्रभात ध्यानी ने बताया कि बार काउंसिल उत्तराखंड नैनीताल के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ महेंद्र सिंह पाल व मेहरबान सिंह कोरंगा की देखरेख में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो 3 बजे तक संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान में 79 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान उपरांत मतों की गणना 4 चरणों में संपन्न हुई। मतगणना में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रतन सिंह चौहान को 38, राजेश शर्मा को 25, गिरधर सिंह बिष्ट को 16 मत प्राप्त हुए।उपाध्यक्ष पद पर दीनू नेगी को 42,जसविंदर सिंह को 37 वोट मिले। सचिव पद पर सुखदेव सिंह को 44, दीवान गिरी को 34 मत प्राप्त हुए।चुनाव अधिकारी पूरन सिंह बोहरा और प्रभात ध्यानी ने मतगणना समाप्त होने के बाद बताया कि अध्यक्ष पद पर रतन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष पद पर दीनू नेगी, सचिव पद पर सुखदेव सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया है ।
बताया कि उप सचिव पद पर बृजेश शुक्ला, मोहम्मद सलीम, कोषाध्यक्ष पद पर तरुण बिष्ट ऑडिटर पद पर अंकुर गोयल, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर गणेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी के 7 पदों पर के लिए बलवंत सिंह बिष्ट, ललित मोहन पांडे, नरेंद्र सिंह रावत ,दीपक जोशी ,हीरा सिंह सजवान ,मोहम्मद यूनुस, रवि शंकर चौधरी को भी कार्यकारिणी सदस्य के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। बार कक्ष में बार कौंसिल द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मेहरबान सिंह कोरंगा, डॉ महेंद्र सिंह पाल ,चुनाव अधिकारी पूरन सिंह बोहरा, प्रभात ध्यानी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। चुनाव में सहयोग के लिए चुनाव अधिकारियों द्वारा रामनगर बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों, वरिष्ठ साथियों ,पर्यवेक्षकों, बार काउंसिल उत्तराखंड नैनीताल,पुलिस प्रशासन ने सभी का आभार व्यक्त किया।