भाजपा संगठन की रीढ है महिला मोर्चा-आदेश चौहान
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर मंडल महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का सोमवार को रानीपुर विधानसभा कार्यालय पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने स्वागत किया। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने मंडल पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भाजपा संगठन के समस्त कार्यक्रमों को धरातल पर क्रियान्वित करने वाली सबसे प्रमुख इकाई होने के कारण मंडल महिला मोर्चा कार्यकारिणी को भाजपा संगठन की रीढ़ कहा जाता है।उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों की तरह भाजपा में परिवारवाद का कोई स्थान नही है। संगठन और सत्ता के शीर्ष पर बैठा भाजपा का हर नेता मंडल और बूथ पर काम करके ही आगे बढ़ता है। मोदी सरकार के छह वर्ष के कार्यकाल व प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और उपलब्धियों को दो-तीन महिला कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर घर-घर तक पहुंचाने का कार्य पूरे मंडल में चलाना चाहिए ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर ने कार्यकारिणी के सदस्यों का विधायक आदेश चौहान से परिचय कराया। जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चा को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य महिला मोर्चा टीम द्वारा किया जाता है। मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर ने अपने उद्बोधन में कहा कि रानीपुर विधानसभा को उत्तराखंड की नंबर 1 विधानसभा बनाने के लिए आदेश चौहान को और अधिक मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। इसके लिए सभी महिला कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और लगन से संगठन का कार्य करने की जरूरत है।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मनु रावत, रजनी वर्मा, रेनू शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष रेखा सिंगल, रितु ठाकुर, कविता जैन, शीला देवी, मंडल महामंत्री रेखा शर्मा,दीपमाला गुप्ता,मंडल मंत्री अंशु तोमर, किरण,मोक्ष लता,आरती,मीडिया प्रभारी बबीता, सोशल मीडिया प्रभारी हिमानी अग्रवाल एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।