कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
जॉन मसीह
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
रामनगर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय रामनगर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।शनिवार को रानीखेत रोड स्थित कांग्रेस कार्यलय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि हर देशवासियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सादा जीवन और उच्च विचार को जीवन में धारण करना चाहिए।वह सदैव अहिंसा के पुजारी रहे।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन भी धारण किया।इस दौरान कांग्रेस विधानसभा प्रभारी खस्टी बिष्ट, नगर अध्यक्ष डीसी हरबोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी किशोरी लाल, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, बीना रावत, सभासद विमला आर्य, सतेस्वरी रावत अनिता बिष्ट, दिनेश लोहनी,ताईफ खान, नजाकत अली, मोहम्मद हासिम, प्रेम जैन,रमेश रावत, पियुष अग्रवाल आदि मौजुद रहे।वहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी और दो मिनट का मौन धारण किया।कांग्रेस विधानसभा प्रभारी खष्टी बिष्ट व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश की आज़ादी के समय दिये गए योगदान और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।वह सदा लोगों के दिलों में रहेंगे।इस दौरान विधानसभा प्रभारी खष्टी बिष्ट,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट,महिला कांग्रेस नगराध्यक्ष जानकी पंत,उषा नेगी,दीपा बिष्ट,गंगा राणा,मीना मेहरा,शोभा जोशी,रेखा,लक्ष्मी ठाकुर,ममता आर्या, दीपा तिवारी आदि मौजूद रहे।