ब्रेकिंग न्यूज़
1 . जीजीआईसी ज्वालापुर की छात्राओं ने किया शांतिकुंज व देसंविवि का शैक्षिक भ्रमण 2 . मतदान जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन 3 . जल ही जीवन का आधार जल बिन सब बेकार-डॉ अनुपमा गर्ग 4 . मतदान जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला एवं रैली का आयोजन 5 . श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 6 . स्वर्गीय डॉक्टर नागेंद्र सिंह का 110वा जन्मदिन माल्यार्पण कर मनाया गया 7 . राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों के पंचकर्मीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 8 . पूर्णाहुति के साथ महारूद्र यज्ञ का हुआ समापन,भक्तों की भारी भीड़ रही मौजूद 9 . पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रवृत्ति संत की और भक्ति संघ की : डॉ. शैलेंद्र 10 . पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्या मनोनीत 11 . शहर व्यापार मण्डल ने किया नवगठित इकाइयों का स्वागत 12 . मतदान जागरूकता के लिए छात्रोंओ ने निकाली रैली 13 . गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ जनता के बीच जाना भाजपा की प्राथमिकता : आदेश चौहान 14 . रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक,अदा की जाएगी विशेष नमाज तरावीह 15 . संपूर्ण देश से 43 महिलाओं को अमृता शेरगिल महिला कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया 16 . महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी कांस्टेबल पूनम सौरियाल 17 . उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न 18 . विधायक आदेश चौहान की विधायक निधि से टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य 19 . जांच में सिद्ध नहीं हुए साबिर पाक दरगाह प्रबंधक रजिया पर लगे आरोप,दोबारा संभाला पदभार 20 . नगर आयुक्त के समर्थन में आए निवर्तमान मेयर ने रूड़की विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप 21 . गुरु की भक्ति और शक्ति मुक्ति का आधार : संत बालकदास 22 . 220 किलो गौमांस के साथ गौकशी का आरोपी गिरफ्तार 23 . कार्यकर्ताओं से होती है पार्टी व पदाधिकारियों की पहचान : राजीव शर्मा 24 . विकास कार्यों के लिए नवोदय नगरवासियों ने जताया राजीव शर्मा का आभार 25 . आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्षदों ने बनाई रणनीति 26 . रानीपुर विधायक ने शुरू कराया एक करोड़ से अधिक लागत की सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य 27 . जीजीआईसी ज्वालापुर में 12वीं की छात्राओं को समारोहपूर्वक दी गई विदाई 28 . भाजपा शासन में जनता को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ : राजीव शर्मा 29 . 18 फरवरी को स्वरोजगार नारी सम्मेलन आयोजित करेगा छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट 30 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 31 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 32 . निशुल्क चिकित्सा शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 33 . रुड़की में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड 34 . सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही सरकार : विशाल बिरला 35 . मसूरी शहर की विकास योजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली बैठक 36 . राष्ट्र निर्माण में शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका : स्वतंत्र कुमार 37 . श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया महाराज अग्रसेन स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 38 . भेल ओ.बी.सी.एसोसिएशन ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती 39 . पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास में जुटी केंद्र सरकार : अजय भट्ट 40 . ग्राम हरिपुर कलां में स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि 41 . स्व.अटल बिहारी बाजपेयी व पं.मदन मोहन मालवीय को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि 42 . निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा का जनता ने किया अभिनंदन 43 . लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई गई स्व. इंद्रमणि बडोनी जयंती 44 . छात्राओं ने 100 किलो से अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक नगर निगम रुड़की को सौंपा 45 . उत्तराखंड राज्य हज कमेटी का हज अधिकारी बनने पर मौहम्मद अहसान का भव्य स्वागत 46 . जन संघर्ष मोर्चा की बैठक में मोर्चा के पुनर्गठन पर हुई चर्चा 47 . एक ही स्थान पर कई पशु पक्षियों को देख मंत्र दुग्ध हुए विजडम स्कूल के बच्चे। 48 . श्रीनगर कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों के आवासीय भवनों का लोकार्पण 49 . एसपी रेलवेज ने मासिक अपराध गोष्ठी व कार्मिक सम्मेलन में दिए निर्देश 50 . ग्राम पदार्था में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

राजस्व क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पौड़ी पुलिस ने 24 घण्टे में सुलझाया

राजस्व क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पौड़ी पुलिस ने 24 घण्टे में सुलझाया

राजस्व क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पौड़ी पुलिस ने 24 घण्टे में सुलझाया                                   

 सबसे तेज प्रधान टाइम्स                                                    गबर सिंह भण्डारी                                                                                                             

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में फरार हत्यारोपी को पौड़ी पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार।राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ था अभियोग।चमन लाल पुत्र राम लाल, निवासी सिगड्ड़ी, पट्टी उदयपुर मल्ला-05 ने राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर मल्ला-05 यमकेश्वर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 13.01.2023 को मेरा भाई प्यारे लाल सियालकट तोक में मृत अवस्था में पड़ा मिला जिसके सर से खून बह रहा था एवं हत्या का संदेह विक्रम सिंह नाम के व्यक्ति पर व्यक्त किया। वादी की प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर मल्ला पर मु0अ0सं0-01/2023, धारा 302 भा0द0वि बनाम विक्रम सिंह पंजीकृत किया गया। अभियोग गम्भीर प्रवृति का होने के कारण राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ।जघन्य अपराध से सम्बन्धित घटना के दृष्टिगत् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्वेता चौबे द्वारा अभियोग स्थानान्तरित होते ही घटना की संवेदनशीलता एवं गम्भीरता को देखते हुये उक्त विवेचना तत्काल थाना लक्ष्मणझूला पर नियुक्त उपनिरीक्षक प्रताप सिंह के सुपुर्द कर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन करते हेतु अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी एवं घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। महोदया द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा अविलम्ब ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुये सर्विलान्स की मदद से जानकारी प्राप्त की गयी। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस टीम देर रात्रि गैर प्रान्त हरियाणा रवाना हुयी। जहाँ त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त विक्रम सिंह उर्फ बिक्की को 24 घण्टे के अन्दर जगाधरी हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करने पर पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु रू0 2,500/- का नगद पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की गयी।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि घटना के दिन उसके द्वारा शराब का सेवन किया गया था और गाँव के पास ही नदी के पास चला गया था। वहाँ प्यारे लाल जो कि पहले से ही नशे में था मेरे पास आया और बहस करने लगा व गन्दी-गन्दी गालियां देने लगा और धक्का देकर मुझे गिरा दिया। जिस पर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने प्यारे लाल को नीचे गिराकर उसके सर पर पत्थर से वार किये। जब उसके सिर से खून निकला तो मैं वहा से चुपचाप अपने घर जाकर सो गया और अगले दिन बिना बताये घर से भाग गया।ग्राम प्रधान चन्द्रमोहन सिंह रौथाण ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में उनके द्वारा  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। जानकारी प्राप्त होते ही महोदया द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लिया गया। तथा पुलिस टीम द्वारा लगभग 12 घण्टे के अन्तराल में ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। राजस्व क्षेत्र यमकेश्वर में हुयी इस प्रकार के जघन्य हत्याकाण्ड का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के मार्गदर्शन में लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही एवं घटना का शीघ्र अनावरण करते हुये फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने पर ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों द्वारा पौड़ी पुलिस का सहृदय आभार प्रकट किया गया। ग्राम प्रधान श्री चन्द्रमोहन सिंह रौथाण ने यह भी बताया कि पौड़ी पुलिस द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये घटना के शीघ्र अनावरण से यमकेश्वर क्षेत्र के ग्राम वासियों के मध्य पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना बढ़ी है। अभियुक्त विक्रम सिंह उर्फ बिक्की पुत्र प्रेम सिंह, निवासी- ग्राम सिगड्ड़ी, पो- नैल, पट्टी-उदयपुल मल्ला-05, तहसील-यमकेश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल।पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-01/2023, धारा 302 भा0द0वि बनाम बिक्रम सिंहपुलिस टीम मे विनोद सिंह गुँसाई प्रभारी निरीक्षक उपनिरीक्षक  प्रताप सिंह,मुख्य आरक्षी अनिल यादव ,मुख्य आरक्षी  सुमन शामिल हैं।



You Might Also Like...
× उत्तरी हरिद्धार
मध्य हरिद्धार
ज्वालापुर
कनखल
बी एच ई एल
बहादराबाद
शिवालिक नगर
उत्तराखंड न्यूज़
हरिद्धार स्पेशल
देहरादून
ऋषिकेश
कोटद्वार
टिहरी
रुड़की
मसूरी