"50 दिन,50 काम" के दूसरे दिन पालिकाध्यक्ष ने किया हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। 50 दिन,50 काम के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के क्रम में रविवार को नगरपालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर में आक्सफोर्ड स्कूल के पास वाले चौक पर हाई मास्ट लाईट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत व अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। कईं वार्डों में हाई मास्ट लाईट लगा दी गई हैं और जो क्षेत्र रह गए हैं आने वाले समय में वहां पर भी यह कार्य जल्द पूरा कर क्षेत्र को अंधेरामुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में 100 हाई मास्ट लाईट लगवाई जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र में अनेक सड़कों,नालियों व पुलिया निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं,कुछ में कार्य गतिमान है और कुछ क्षेत्रों में यह कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाले हैं। क्षेत्र में निऱतर सफाई अभियान का कार्य भी गतिमान है। जो भी कार्य क्षेत्रवासियों की आवश्यकतानुसार होने हैं,हमारा प्रयास है कि उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जाए,ताकि हमारा क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर और विकसित बने।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,रितु ठाकुर,अवनीश मिश्रा,दीपक नौटियाल,सुनील कौशिक,अशोक शर्मा,अंशुल शर्मा,वेदान्त चौहान,भानु प्रताप,प्रदीप चंदेल,दुर्गेश यादव,दीपा जोशी,देशराज पैन्यूली,दीपक मौर्या,ऋषि,राजीव,जयराम,महेश, सन्तराज,यादव,अमर सिंह,योगेश,मुकेश रावत सहित अनेक क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।