सेवक संस्था द्वारा श्री राम पार्क में मनाया गया तीसरा लोहड़ी महोत्सव
सेवक संस्था द्वारा श्री राम पार्क में मनाया गया तीसरा लोहड़ी महोत्सव
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सचिन शर्मा
हरिद्वार।श्री राम पार्क में आयोजित लोहड़ी महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर गौरव गोयल को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया,उसके बाद पूजा अर्चना कर लोहड़ी जलाई गई। इस मौके पर वार्ड नंबर 22 की नवजात कन्याओं के माता पिता को बेबी ब्लैंकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड में रहने वाले बुजुर्ग महिला पुरुष को लोई और महिलाओ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सफाई कर्मचारियों को भीं सम्मानित किया गया।वार्ड में रहने वाले प्रदीप सैनी के पुत्र का आर्मी में सिलेक्शन होने पर उनको समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन अभिमन्यु ने किया।अभिमन्यु ने बताया कि वह समय समय पर ऐसे सामाजिक प्रोग्राम करते रहते है,और वार्ड में रहने वाले लोगो की समस्याओं का भी निवारण करते है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर गौरव गोयल ,जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति , पंजाबी महासभा की अध्यक्ष पूजा नंदा, पंकज नंदा ,किसान मोर्चा के सतीश सैनी की प्रोग्राम में मुख्य अतिथि की भूमिका रही।कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कंसल,प्रवीण शर्मा,अमित,विजय,हुकुमचंद,राजीव कपिल,अखिलेश धीमान मितुशी,तृप्ति कंसल,रीता शर्मा जी का विशेष योगदान रहा।