राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रा.से.यो. द्वारा किया गया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रा.से.यो. द्वारा किया गया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
*स्वयंसेविका दीपा रावत ने प्रथम व प्रियांशी कुकरेजा ने किया द्वितीय तथा आंचल ने किया तृतीय स्थान प्राप्त
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनीषा सूरी/पीयूष सूरी
हरिद्वार । एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में आज 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वारा द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रीति तिवारी, कशिश, शालिनी, केशर, प्रीति, आंचल, रागिनी, प्रियांशी कुकरेजा, मुस्कान ठाकुर, स्वीटी मिश्रा, ममता, लक्ष्मी, अलीना कुरैशी, उर्मिला बिष्ट, रिया शर्मा, दीपा रावत, रूपाली ठाकुर, निशी, डोली पाल, तरन्नुम अंसारी आदि ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम की दीपा रावत ने प्रथम, बी.ए. द्वितीय वर्ष की प्रियांशी कुकरेजा ने द्वितीय व बी.ए. प्रथम सेम की प्रिंयाशी कुकरेजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजयी प्रतिभागियों को काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा व राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुषमा नयाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हम शिक्षक शिक्षा और छात्रों दोनों में प्रत्यक्ष संवाद रखते हैं तो हमारा उत्तरदायित्व होता है कि हम लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें। डाॅ. बत्रा लोकतंत्र के इस महापर्व में नये मतदाताओं को राष्ट्र विकास से जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि मतदान न सिर्फ हमारा अधिकार है अपितु लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य भी है। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि स्थिर और बेहतर सरकार के लिए जरुरी है कि अधिक से अधिक संख्या में हम मतदान करें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने का उद्देश्य घर-घर साक्षरता पहुंचाना व मतदान के प्रति जागरुकता फैलाना है। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुषमा नयाल ने कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था रखते हैं। हम अपने देश की लोकतांत्रितक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखेंगे। डाॅ. नयाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं से आह्वान किया कि ‘डालने वोट बूथ पर जायें, लोकतंत्र का पर्व मनायें’। उन्होंने कहा कि समस्त छात्रा अपने मताधिकार का प्रयोग करके राज्य के विकास में भागीदार बनें एवं सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभायें एवं राष्ट्र को एक राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर ले जाना सुनिश्चित करें। निर्णालय मण्डल की भूमिका का निवर्हन डाॅ. नलिनी जैन व डाॅ. आशा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. मन मोहन गुप्ता, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, कु. योगेश्वरी, रूचिता सक्सेना, अन्तिम त्यागी, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. लता शर्मा, वंदना सिंह, शाहिन आदि उपस्थित थे।