देश के लिए स्वाभिमान का पर्व है गणतंत्र दिवस- अभिषेक कुमार
देश के लिए स्वाभिमान का पर्व है गणतंत्र दिवस- अभिषेक कुमार
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गौरव अरोड़ा
हरिद्वार।नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के तत्वधान से नेशनल युवा मंडल मुंडेट के द्वारा नारसन ब्लॉक के मंगलौर कस्बा में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया इंसान कार्यक्रम में उपस्थित खंड समन्वयक अभिषेक कुमार ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित यूथ क्लब अध्यक्ष रोहित पाल ने कहा कि इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं। स्कूलों, कॉलेजों आदि मे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति दिल्ली के राजपथ पर भारतीय ध्वज फहराते हैं। राजधानी दिल्ली में बहुत सारे आकर्षक और मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दिल्ली को अच्छी तरह सजाया जाता है कर्त्तव्यपथ पर बड़ी धूम-धाम से परेड निकलती है जिसमें विभिन्न प्रदेशों और सरकारी विभागों की झांकियाँ होतीं हैं। देश के कोने कोने से लोग दिल्ली मे 26 जनवरी की परेड देखने आते हैं। भारतीय सेना अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन होता है। 26 जनवरी के दिन धूम-धाम से राष्ट्रपति की सवारी निकाली जाती है तथा बहुत से मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में हिमांशु विवेक मेनू आदिल आदि उपस्थित रहे