मसूरी में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का 65 जन्मदिन
मसूरी में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का 65 जन्मदिन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
मसूरी।मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का 65 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है इस अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा और गिरजाघरों में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए कामना की जा रही है मसूरी के ऐतिहासिक नाग मंदिर में मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है तो वहीं मसूरी के राधा कृष्ण मंदिर में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में पूजा अर्चना की जा रही है ।मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से विशेष पूजा अर्चना कर रहे हैं। मसूरी के गांधी चैक पर मसूरी भाजपा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान गरीब और मजदूरों को गर्म कपड़े और स्वास्थ किट वितरित की गई। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हमेशा अपना जन्म दिवस गरीब और आम जन के साथ मनाते हैं उन्होंने कहा कि आज मसूरी की जनता की वजह से ही गणेष जोषी चार बार विधायक वह दो बार कैबिनेट मंत्री बने हैं उन्होंने कहा कि मसूरी उनका एक परिवार है और वह अपनी सभी खुशी परिवार के साथ ही मनाते हैं ।उन्होंने बताया कि मसूरी में ठंड के मौसम को देखते हुए मजदूर और गरीब लोगों को गर्म कंबल और स्वास्थ्य किट दी गई है जिससे कि उनको ठंड से बचाया जा सके उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी लगातार प्रदेश के विकास के साथ मसूरी को पर्यटन की दृष्टि से बेहतर बनाए जाने को लेकर काम कर रहे हैं
मसूरी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा लगातार प्रदेश के विकास और मसूरी विधानसभा क्षेत्र का विकास कर रहे है उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उनके साथ मिलकर अपने क्षेत्र के साथ प्रदेष के विकास के लिये काम कर रहे है कैबिनेट मंत्री द्वारा ऐतिहासिक सैन्य धाम का निर्माण करवाया जा रहा है तो वही कृषि के क्षेत्र में कई बदलाव किए गए हैं जिसका सीधा फायदा किसानों को मिल रहे हैं वहीं मसूरी को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के साथ पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मसूरी और आसपास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। मसूरी में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए करीब 870 करोड़ की लागत से टनल का निर्माण कराया जा रहा है जिसका शिलान्यास मार्च के महीने में किया जाएगा। मसूरी और आसपास के क्षेत्र में पेयजल की भारी कमी को देखते हुए 144 करोड़ की लागत से मसूरी यमुना पेयजल योजना के तहत मसूरी में पेयजल लाइनें बिछाने को काम किया जा रहा है जिसका काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रदेश के विकास के साथ अपनी विधानसभा के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं यही कारण है कि वह लगातार तीन बार विधायक बने हैं वही पुष्कर सिंह धामी में दूसरी बार मंत्री बने हैै। उन्होने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मना कर उनकी लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना कर रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, सतीश ढौंडियाल, कुशाल राणा, गीता कुमाई, अवतार कुकरेजा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र रावत, सुरेश गोयल, मुकेश धनाई, अरविंद सेमवाल, अमित पवार, अमित भट्ट, अशोक अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।