जोशीमठ पर दिए बयान को लेकर माफी मांगे महेंद्र भट्ट - गैरसैंण क्रांति मोर्चा
जोशीमठ पर दिए बयान को लेकर माफी मांगे महेंद्र भट्ट - गैरसैंण क्रांति मोर्चा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
पौड़ी/श्रीनगर : मंगलवार को गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी ने प्रेस वार्ता कर गैरसैंण क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक नमन चंदोला ने महेंद्र भट्ट के बयान की निंदा की।उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट पूर्व विधायक होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं लेकिन उनके द्वारा जोशीमठ में जारी आंदोलन को लेकर दिए गए बयान की जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है।चंदोला ने बताया कि वे खुद जोशीमठ में जारी आपदा के बीच प्रभावितों से मिलकर आए हैं और जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा जारी धरने को उन्होंने समर्थन दिया है उन्होंने कहा कि जोशीमठ में जो आंदोलन वर्तमान में जारी है वह पूरी तरह जनता के हाथ में है।उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान जहां जोशीमठ की जनता के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को दुख पहुंचाने वाला है वही समूचे प्रदेश में महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर आक्रोश है।उन्होंने कहा कि अगर महेंद्र भट्ट जल्द अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगते तो सार्वजनिक रूप से महेंद्र भट्ट का विरोध किया जाएगा और जोशीमठ की पवित्र भूमि पर महेंद्र भट्ट को कदम नहीं रखने दिया जाएगा।आपको बताते चलें कि महेंद्र भट्ट पूर्व में भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं फिर चाहे बद्रीनाथ के वर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी को लेकर दिया उनका बयान हो या कोरोनावायरस उनका बयान हो जिसका चारों तरफ मजाक बनता रहा है। चंदोला ने इन्हीं बातों का जिक्र करते हुए बताया कि वैसे तो महेंद्र भट्ट के बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता लेकिन प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते दिया उनका बयान निंदनीय है जिसका वे कड़े शब्दों में विरोध करते हैं।गैरसैंण क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक ने बताया कि जल्द जोशीमठ में आई आपदा से पीड़ित परिवारों की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से संवाद स्थापित किया जाएगा और उनसे अपील की जाएगी कि वे इस आपदा के समय सीधा दखल देते हुए आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद करें।