कांग्रेस सेवादल राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के समापन पर निष्ठावान कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई
कांग्रेस सेवादल राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के समापन पर निष्ठावान कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल :- कांग्रेस सेवादल की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण 28 जनवरी से 30 जनवरी तक देहरादून में संपन्न हुआ । समापन के बाद सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने देवप्रयाग जिले में राजेंद्र सिंह चंद को जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल की जिम्मेदारी दी, मंगतराम मटियाल को प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल, विनोद रौथाण को जिला मुख्य सचिव कांग्रेस सेवादल देवप्रयाग, राजेंद्र सिंह भंडारी को ब्लॉक अध्यक्ष हिंडोलाखाल कांग्रेस सेवादल एवं राजेंद्र सिंह बुटोला को ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल कीर्ति नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीड की हड्डी की तरह मुख्य फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन है सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वह तत्काल प्रभाव से अपना पदभार ग्रहण कर कांग्रेस की नीति नीति के तहत पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान देने के साथ जन सेवा करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने सभी नवनियुक्त सेवादल के पदाधिकारियों को बधाइयां एवं अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब की पार्टी में अहम जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।