पैराग्लाइडिंग एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू, सतपाल महराज ने की बड़ी घोषणा
पैराग्लाइडिंग एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू, सतपाल महराज ने की बड़ी घोषणा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
अर्जुन सिंह राणा"पहाङी
पौङी।साहसिक खेल: प्रदेश के पर्यटन, पंचायती राज, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज पौड़ी में है। यहां उन्होंने गुरुवार को बिलखेत नई वैली में पैराग्लाइडिंग की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बड़े ऐलान किए। जिसमें उन्होंने नई घाटी को पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग के पैटर्न विकसित करने और फ्लाइंग फिटनेस के निर्देश का खुलासा किया है।मिली जानकारी के अनुसार महाराज ने बैलून में टाइट पैराग्लाइडिंग एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू करते हुए कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र में फ्लाइंग फिटनेस का संस्थान खोला जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण मिलने के साथ-साथ देश-विदेश से लोग यहां पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठा ऑप्टोमैन। उन्होंने कहा कि नई घाटी में पैराग्लाइडिंग कैसे साहसिक खेलों की गतिविधियों से एक ओर जहां शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं समीपवर्ती क्षेत्रों का विकास भी संभव हो सकता है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी अशोक चौहान, सुयश रावत, वेद प्रकाश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य संजय दुबराल, प्रधान सुमिता देवी, मैत्री प्रकाश, कार्यक्रम आयुक्त, ठाकुर रतन ग्राम सिंह असवाल, अजय रावत, अनिल बहुगुणा, मनोज रावत, मनोज रावत, अनिल बहुगुणा, मनोज रावत , विद्या दत्त नैथानी, दिवाकर, केशवानंद आर्य, कमलेश्वर प्रसाद साहसिक के एसीओ अश्वनी पुंडीर सहित 18 पायलट शामिल थे।