मंजूल तोमर को भाजपा महिला मोर्चा ने सुषमा स्वराज अवार्ड से किया सम्मानित
मंजूल तोमर को भाजपा महिला मोर्चा ने सुषमा स्वराज अवार्ड से किया सम्मानित
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
प्रमोद गिरि
हरिद्वार।मां भागीरथी लघु व्यापार रेहड़ी पटरी खोखा एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष मंजूल तोमर को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हरिद्वार द्वारा सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि मंजुल तोमर ने भारतीय जनता पार्टी में 16वर्षो से लगातार कार्य कर भाजपा में अपनी कार्यशैली की अलग पहचान बनाई।मंजूल तोमर भाजपा के मंडल में मंत्री जिले में मंत्री रह चुकी हैं अपना बूथ भी संभालती हैं वर्तमान में मां भागीरथी लघु व्यापार रेहड़ी पटरी खोखा एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष भी है। लघु व्यापारियों की लोकप्रिय नेता भी है उन्होंने 16 साल से बहुत संघर्ष किया है एक लड़की होने के नाते हर मुश्किल और हर संघर्ष का सामना किया बड़ी-बड़ी चट्टानों को पार किया। मंजुल तोमर का कहना है कि जब तक जान रहेगी मैं जनता की सेवा करती रहूंगी। मंजूल तोमर की कार्यशैली से भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल व पूर्व मुख्यमंत्री एवम सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, लोकप्रिय विधायक मदन कौशिक ,पूर्व मेयर मनोज गर्ग ,भाजपा नेत्री अनु कक्कड़ रीता चमोली,भाजपा महिला जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा द्वारा सुषमा स्वराज अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया।