जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने को हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
कपिल कुमार गोयल
नजीबाबाद । अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ की बैठक में जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष, नगर महामंत्री व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पदों पर तीन कार्यकर्ताओं का मनोनयन किया गया।
अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ के प्रदेश महासचिव अभिषेक पंडित ने हिंदुत्व की रक्षा के लिए संघ कार्यकर्ताओं से समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने संगठित रहकर अखंड भारत और भारतीय संस्कृति की रक्षा करने के लिए कार्य करने की अपील की। प्रदेश महासचिव अभिषेक पंिडत ने देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने के लिए अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ की ओर से आठ फरवरी से हस्ताक्षर अभियान शुरू किए जाने की घोषणा की। बैठक में सर्वसम्मति से दीपक शर्मा को संघ का जिला उपाध्यक्ष, कौशल कुमार को नगर महामंत्री और डा. राजवीर सिंह को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में जितेंद्र राजपूत, विकास कुमार, अरुण कुमार, दिनेश सैनी, शैलेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।