भाजपा के होने वाले आगामी सभी कार्यक्रमों को 5 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
जॉन मसीह
रामनगर।प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत ने जोशीमठ में बीते दिवस रविवार को आई आपदा पर दुख जताते हुए सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि आपदा के चलते प्रदेश में भाजपा के होने वाले आगामी सभी कार्यक्रमों को 5 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। सोमवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने जोशीमठ में आई आपदा पर दुख जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा में हुए नुकसान का आकलन कर रही है और आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी प्रदेश सरकार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताया।उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक व सांसद तीरथ सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण पर है और साथ ही मंगलवार को वह भी पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत कार्य में अपना सहयोग दें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस आपदा में प्रदेश की दो बड़ी विद्युत परियोजनाएं भी समाप्त हो गई है जो कि प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है उन्होंने आपदा में अन्य लोगों द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए भी सभी का आभार जताया है।उन्होंने कहा कि विपक्ष गलत आरोप लगा रहा है।यह सिर्फ आपदा हैं।इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मालधन मंडल अध्यक्ष कमल किशोर,सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती,मनीष अग्रवाल,जगमोहन सिंह बिष्ट, दानिश सिद्दीकी,मनोज रावत,अंजना सुंदरियाल, दीपा कोटिया आदि मौजूद रहे।