नपा अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया कई विकास कार्यो का शुभारंभ
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। शिवालिकनगर नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने "50 दिन 150 काम" के अंतर्गत रविवार को नवोदय नगर में सामुदायिक केंद्र के सामने वाली सड़क (कार्य नं 28),गोकुल धाम की सड़क (कार्य नं 29 ),आक्सफोर्ड स्कूल के पीछे नाली निर्माण (कार्य नं 30 ),देवनगर में ग्लोबल स्कूल के पास मैन रोड की नाली व आंतरिक गली की नाली (कार्य नं 31,32),श्री राम वेलफेयर सोसाइटी की मुख्य सड़क (कार्य नं 33 ),टिहरी विस्थापित कॉलोनी की सड़क (कार्य नं 34 ), शिवालिक गंगा विहार की गली नंबर A-9 की सड़क (कार्य नं 35) तथा मेन रोड़ की 4 पुलियाओं (कार्य नं 36,37,38,39) के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पहली बार बन रही इन सड़कों व नालियों के निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय निवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा का फूलमालाओं और पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत कर आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य होने हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जा रहा है और जो कार्य रह गए हैं उन्हें भी जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने पर बरसात में जलभराव से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के हर कोने के विकास की चिंता है। इन दोनों के मार्गदर्शन व इच्छाशक्ति के चलते ही यहां भी प्रत्येक कॉलोनी व क्षेत्र में सभी विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सड़क,नाली,पुलिया निर्माण के कार्य गतिमान है और इस अभियान के दौरान ही क्षेत्र की अधिकतर समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, चैयरमेन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, मंडल मंत्री अशोक शर्मा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, भानु प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, गौरव गुर्जर, देव विख्यात भाटी, वेदान्त चौहान,मुकेश रावत,भागेशवरी, मधु शर्मा, नीमा रौतेला, हुकमचंद कौशिक, तरूण डबास, सुधांशु राय, अंकुश मलिक,नरेश शर्मा, मनोज शर्मा ,आशु शर्मा, तरुण मित्तल, जगराम यादव ,राकेश शर्मा ,रघुवीर सिंह राणा, मदनलाल शर्मा ,विक्रम पुंडीर, कुलदीप कुमार, आर्यन शर्मा, गौरव दीक्षित, गौरव शर्मा, नवीन चौधरी, सूर्यांश मिश्रा, सिनॉय शर्मा ,पंकज पटेल, पदम राजपूत, शेखर गहलोत, बिना कोटनाला, अंकित गुज़र, रणजीत बिष्ट, महावीर गुसाईं, विशाल भंडारी,जयदेव खत्री, अजीत सिंह राणा, अभदेश राघव, दिलबाग सिंह पुनिया, भागेश्वरी देवी, शोभित पांडे, अमित सिंह, राजीव चौधरी, पवन ज्जुयाल, नकुल चौहान, राजेंद्र नेगी, अतुल पैन्यूली, विनोद बिजलवान , गोपाल ,संतोष मिश्रा, पुनीत कुमार, मधुसूदन शर्मा,कमला देवी, पूर्ण चंद मिश्रा, राजु, कुंदन सिंह, टीटू बडोला, दीपक मौर्या, अक्षय भट्ट, कार्यकर्ता बंधु व अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।