भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
जॉन मसीह
रामनगर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के 22 फरवरी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को लेकर एक बैठक विधायक दीवान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि 22 फरवरी को कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीधे अपने कार्यकताओ से मिलना उनसे संवाद स्थापित करना संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।उन्होंने बताया कि कुमाऊँ मण्डल की 13 विधानसभाओं में यह कार्यक्रम आयोजित हो चुके है इस तरह प्रदेश की सभी विधानसभाओं में यह कार्यक्रम आयोजित होने है।कार्यक्रमो को कार्यकता के साथ साथ जनता का भी समर्थन मिल रहा है जिसे प्रदेश अध्यक्ष की अच्छी पहल के रूप में देखा जा रहा हैं। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि रामनगर भाजपा के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को लेकर उत्सुक हैं। कार्यकर्ता सीधे संवाद कर अपनी पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।कार्यक्रम प्रभारी प्रताप बोरा ने संवाद स्थल का मौका मुआयना किया।इस दौरान बैठक में भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष वीरेंद्र रावत,भाजपा नगराध्यक्ष भावना भट्ट,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमल किशोर,जिला पंचातय सदस्य किशोरी लाल, नरेंद्र सिंह चौहान मनीष अग्रवाल,चन्दन सिह बिष्ट, नीमा नैनवाल,नरेंद्र शर्मा, मनोज रावत, नवीन करगेती,अशोक गुप्ता,अजय पाल आदि मौजूद रहे।