वीरेंद्र चौधरी को युवा गुर्जर महासभा का उत्तराखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
जॉन मसीह
रामनगर।युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल गुर्जर ने रामनगर निवासी वीरेंद्र चौधरी को युवा गुर्जर महासभा का उत्तराखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।वीरेंद्र की हर वर्ग के युवाओं में खासी पकड़ रखते हैं।वीरेंद्र चौधरी भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष रामनगर भागीरथ लाल चौधरी के सुपुत्र है। वीरेंद्र के मनोनयन पर विधायक दिवान सिंह बिष्ट,ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत,सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती,राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी,भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत,विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट,नीमा नैनवाल, मनीष अग्रवाल, नरेन्द्र शर्मा,अशोक गुप्ता,राकेश नैनवाल,सुरेश घुगत्याल, मनमोहन बिष्ट, बलदेव सिंह चौधरी, नंदलाल चौधरी, दीवान कटारिया ,रामधन चौधरी, चमन लाल चौधरी आदि लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।