राइंका म्याणी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में अनेक छात्राओं को किया सम्मानित
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विरेन्द्र वर्मा
कैम्पटी /टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज म्याणी जागधार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें दर्शक मंत्रमुग्ध हुये।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व छात्रा रही कु० पूनम जो वर्तमान में पुलिस विभाग में सेवारत है, कु० वर्षा असवाल जो स्पोर्ट के क्षेत्र तैयारी कर रही है, कु० काजल वर्तमान ग्राम प्रधान नकोट को विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर व ग्राम प्रधान कैंथ रीता असवाल को विद्यालय का नाम रोशन करने हेतु सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विगत 3 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी विद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रजापति नौटियाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि आज बेटियां भी किसी क्षेत्र में कम नहीं है ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जो आज बेटियां नहीं कर रही है। महिला दिवस पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष अनिल कैन्तुरा द्वारा भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक दयाल सिंह बिष्ट के साथ-साथ अनेक अध्यापक अभिभावक गण एवं छात्र छात्राएं मौजूद रही। इस कार्यक्रम का सुंदर संचालन सुशील कुमार चौधरी द्वारा किया गया।