जन संवाद कार्यक्रम के तहत विधायक डा. धन सिंह नेगी ने सुनी समस्याएं
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विरेन्द्र वर्मा
टिहरी /जाखणीधार के कई गाँव में विधायक डा. धन सिंह नेगी ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा से विधानसभा क्षेत्र के सिंचाई गूल और हौजों के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विधायक धन सिंह नेगी ने गराकोट, पुनाणू, गौसारी, मरोड़ा आदि गांव में जन संवाद कर समस्याएं सुनी। उन्होंने विधायक निधि से पुनाणू में बने पंचायत का भी शुभारंभ किया। कहा कि गराकोट में 14 लाख 90 हजार, पुनाणू में 23 लाख 12 हजार, गौसारी में 20 लाख 54 हजार और मरोड़ा में 31 लाख 11 हजार रुपये सिंचाई गूलों और हौजों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री घोषणा से दिए गए हैं। जिससे आने वाले समय में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल पाएगा। कहा कि जल्द ही कोश्यारताल पंपिंग योजना के वितरण लाइन और टैंकों का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष बेबी असवाल, प्रधान सावित्री राणा, रणजीत भंडारी, रणवीर राणा, राकेश भट्ट, विक्रम उनाल, मदन गुसाईं, जोत सिंह, जोत सिंह भंडारी, गोविंद राणा, महीपाल पुंडीर, देव सिंह भंडारी, कपूर मंद्रवाल,भाजपा के मंडल अध्यक्ष उदय रावत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष देवेश्वरी सेमल्टी आदि उपस्थित थे।