आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी का हुआ गठन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
रामनगर।आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि रामनगर विधानसभा आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नगर, ब्लॉक ,व फ्रंटल संगठनों को जिम्मेदारी दी गई। जिसमें नवीन नैथानी को नगर अध्यक्ष,सोबन सिंह तड़ियाल को ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण,रणवीर को ब्लॉक अध्यक्ष मालधन और महिला ब्लॉक अध्यक्ष मंजू रावत, नगर महिला अध्यक्ष हुस्न तारा, किसान प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष ललित मोहन पांडे,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुंदन सिंह रावत,पूर्व कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष मदन राम और अन्य लोगों को पद की जिम्मेदारी दी गई।जिम्मेदारी मिलने पर सभी लोगों ने राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया और 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। जिससे उत्तराखंड में व्यवस्था परिवर्तन हो सके।नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी जो बनी है निश्चित रूप से 2022 में भाजपा और कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से जनता त्रस्त हो चुकी हैं और आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद के साथ देख रही हैं।आने वाला समय आम आदमी पार्टी का हैं।