घर-घर पूजन पाठ हवन इत्यादि कर सादगी से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती।
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी
हरिद्वार - वर्तमान समय में चल रही वैश्विक महामारी कोरोना के चलते 14 मई को भगवान परशुराम जयंती (प्रकटोत्सव) को विप्र समाज व अन्य लोगों ने अपने अपने घरों में ही पूजन पाठ हवन आदि कर बड़े ही सादे तरीके से मनाया इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष व प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ० राजेंद्र पाराशर ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु जी के छठे अवतार है भगवान परशुराम पराक्रम और सत्य के धारक हैं उन्होंने समाज को संगठनात्मक शक्ति का आधार प्रदान किया उनके जीवन से हमें नैतिक मूल्यों की रक्षा करते हुए राष्ट्रीय सम्मान के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिलती है महर्षि परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं जिनकी गणना सात चिरंजीवी देवों में होती है महर्षि वेदव्यास, अश्वत्थामा, राजा बलि, श्री हनुमान जी, महाराज विभीषण, कृपाचार्य और ऋषि मार्कंडेय यह सभी सात देव चिरंजीवी हैं डॉ० पाराशर ने सर्व समाज के लिए भगवान परशुराम से प्रार्थना करी कि हम सभी का जीवन यश कीर्ति वैभव आरोग्य आदि से परिपूर्ण होकर चिरकाल तक विद्यमान रहे, उन्हीं की कृपा से हम सभी इस वैश्विक महामारी कोरोना से जल्द मुक्ति पाएंगे और सभी के लिए पहले जैसे दिन और बाजारों में रौनक गंगा तटों पर तीर्थ यात्रियों की भरमार होगी सभी व्यापारी वर्गों का व्यापार फिर हरा भरा होगा। उन्होंने धर्मनगरी के लोगों से निवेदन किया की इस समय चल रही बीमारी के चलते सभी को कोविड नियमों का पालन करके अपने घरों में ही सुरक्षित रहना चाहिए बेवजह बाहर निकलना घातक हो सकता है।