भेल कर्मियों का कराया जाए एक करोड़ का टर्म लोन बीमा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार: मंगलवार को इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता में ऑनलाइन संपन्न हुई,जिसमें ऑल इंडिया भेल इंप्लाइज फेडरेशन इंटक के जनरल सेक्रेटरी की हैसियत से कोरोना के कारण भेल कर्मचारियों के समक्ष आ रही परेशानियों के संदर्भ में राजबीर सिंह ने विचार रखे। बैठक के बाद सोशल मीडिया पर महाप्रबंधक मानव संसाधन भेल रानीपुर हरिद्वार के माध्यम से निदेशक मानव संसाधन भेल सीरी फोर्ट नई दिल्ली को प्रेषित एक पत्र में इंटक के महामंत्री के रूप में राजवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी के इस काल मे हमारे भेल कर्मचारी,भेल संस्थान में पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुए एक बड़ी संख्या में इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। कई कर्मचारियो की असमय मृत्यु हो चुकी है जिसके कारण उनके परिवारों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इस प्रकार बनी परिस्थितियों में कई सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के औधोगिक उपक्रम अपने मृतक कर्मचारियों के परिवारों की सहायता हेतु आगे आए हैं। भेल जैसे महारत्न ओर बड़े संस्थान को भी ऐसी ही नीतियों को लागू करना चाहिए। संगठन ने पूर्व में भी इस विषय को आपके समक्ष रखा था तथा पुनः अपनी इन मांगों को उनके समाधान हेतु रख रहा है।
1.संगठन विगत काफी समय पूर्व से ही सभी भेल कर्मचारियों हेतु 1 करोड़ रु के टर्म इंश्योरेंस प्लान की अपनी मांग को स्थानीय व उच्च प्रबंधिका के समक्ष रखता आ रहा है।जिसे संगठन ने वेजवार्ता के समय भी पुरजोर तरीके से उठाया था।इसी वर्ष जनवरी माह में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कारपोरेट आफिस दिल्ली आकर आपसे व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से इस विषय के संदर्भ में वार्ता भी की थी।महोदय प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी कार्य प्रक्रिया अभी चल रही है संगठन की इसमे यह मांग है कि यदि इसको तत्काल लागू करना संभव नही हो पा रहा है तो अभी इस महामारी काल मे सभी कर्मचारियों के लिए एक करोड़ रु का कोविड़ इन्श्योरेंस तत्काल किया जाये।ताकि प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा हो सके।
2.जिन साथियो की इस महामारी काल मे मृत्यु हो चुकी है । ओ एन जी सी संस्थान की भांति भेल संस्थान में भी उनके परिवार के एक आश्रित को स्थायी रोजगार दिया जाये।जिन परिवारों में कोई आश्रित संस्थान में रोजगार करने हेतु सक्षम नही है। उस कर्मचारी की विधवा या आश्रित को मृतक की आखिरी बेसिक पे की राशि को पेंशन के रूप में दी जाये।
3.मृतक कर्मचारी के आश्रित बच्चों की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भेल संस्थान द्वारा सुनिश्चित की जाये।
4.भेल मृतक कर्मचारियों के परिवारों को भेल उपनगरी में लाइसेंस फीस पर उनकी सेवानिवृति की तिथि तक भवन आवंटित किया जाये।संगठन ने विगत काफी समय से इस मांग को संयुक्त समिति की बैठक, ज्ञापनों व वार्ताओं के सभी मंचो से आपके समक्ष रखा है। वर्तमान परिस्थितियों में एन टी पी सी जैसे उपक्रमो ने इसको लागू भी किया है। संगठन की पुरजोर अपील है कि इस पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेते हुए इसे लागू किया जाये।
5.वर्तमान में G.I.के तहत जो राशि मृतक कर्मचारियों के परिवारों की सहायता हेतु मिलती है उस राशि मे 4 गुना वृद्धि की जाये ताकि प्रभावित परिवार को समुचित सहायता मिल सके।
महोदय,संगठन को आशा है आप संस्थान ओर भेल कर्मचारियों के हितों से जुड़े इन ज्वलंत विषयो पर तत्काल संज्ञान लेकर अतिशीघ्र इनके समाधान को सुनिश्चित करेंगे।