बेसहारा असहाय लोगों का भंडारा रहेगा जारी,मानव सेवा ही संतों का असली उद्देश्य - महाराज रविंद्र पुरी
सबसे तेज़ प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी
हरिद्वार - श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव व मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू में लोगों की समस्याओं के समाधान का बीड़ा उठाते हुए शनिवार से गरीब लोगों की मदद के लिए भंडारा शुरू किया। जिसमें प्रतिदिन 1000 लोगों के लिए भोजन के पैकेट बनाकर उपलब्ध कराए जाएंगे।
गरीबों असहाय लोगों की मानव सेवा के इस आयोजन का शुभारंभ शनिवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने लोगों को भोजन वितरण करके किया। मदन कौशिक ने कहा पिछले साल भी महाराज जी द्वारा लगातार गरीबों में राशन वितरण से लेकर भोजन वितरण की सेवा लगातार की गई चाहे सरकार की मदद हो या कोई भी मानव सेवा महाराज जी कभी भी इन कार्यों में पीछे नहीं रहे उन्होंने सामाजिक संगठनों और सक्षम लोगों से भी अपील की कि इस समय सभी लोग जरूरतमंद लोगों के लिए आगे आएं। महाराज रविंद्र पुरी ने कहा कि जब तक करो ना कर्फ्यू जारी है तब तक यह भंडारा भी चालू रहेगा इस भंडारे में रोजाना 1000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा इस संकट की घड़ी में सभी सक्षम लोग अन्य संतगण भी जरूरतमंदों के लिए आगे आए इस आयोजन में अखाड़े के कई संतो एवं पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। महाराज रविंद्र पुरी ने कहा कि इस वैश्विक बीमारी में अपना बचाव ही सबसे बड़ी दवाई है सभी लोग कोविड नियमों का पालन करें।