गौरव कौशिक राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए।
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी
हरिद्वार - देश में सबसे विशाल 24 राज्यो में कार्यरत युवा ब्राह्मण संगठन जिसका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है एवम प्राइड ऑफ इंडिया 2018 अवार्ड से सम्मानित राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण शिरोमणि करोड़ो ब्राह्मण युवाओ की दिलो की धड़कन भृगुवंशी आशुतोष पांडेय एवम राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला मोर्चा श्रीमति नम्रता पाठक पत्नी मा0 ब्रजेश पाठक कानून मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर युवा नेता गौरव कौशिक को उत्तराखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की ओर से गौरव कौशिक को शुभकामनाएं और बधाई दी गई इसके साथ ही आशुतोष पांडे ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हमें आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि गौरव कौशिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।