मदन कौशिक की कार्यप्रणाली से प्रभावित सैकड़ों लोगों ने भाजपा सदस्यता ग्रहण की
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी
हरिद्वार - भाजपा की नीतियों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से प्रभावित होकर सोमवार को ऋषिकुल वार्ड के राम घाट पर वार्ड अध्यक्ष रोहितास शर्मा के सहयोग से युवा नेता सुनील सैनी (जग्गू) की समस्त टीम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली इस अवसर पर विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है आज देश की राजनीति में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की गंगा के सभी लोग प्रशंसक हैं भाजपा की विकास करने की नीति से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं और हमने भी कभी भी तीर्थ नगरी के विकास कार्य को सदैव गति देने का कार्य किया है आज जुड़ने वाले सभी साथियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं उनका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है।ऋषिकुल पार्षद ललित सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को विकास पुरुष यूं ही नहीं कहा जाता उन्होंने ऋषिकुल वार्ड में अब तक ढाई करोड़ रुपए के विकास कार्य करा चुके हैं समस्त ॠषिकुल वार्ड की जनता उनका हार्दिक आभार व्यक्त करती है और जब कभी भी किसी भी कार्य हेतु हम विधायक जी के पास जाते हैं वह कभी भी निराश नहीं करते और बिना भेदभाव के सभी की समस्याओं का समाधान करते हैं उनके नेतृत्व में 2022 के चुनाव में भाजपा अधिकांश सीटों पर विजय हासिल का परचम लहराएगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सुनील सैनी ने कहा मैं अपने सभी साथियों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा और जैसा वह आदेश करेंगे उनके आदेश का अपने सभी साथियों के साथ पालन करूंगा। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से सुनील सैनी , पंकज कुमार , पंकज माटा , प्रवीण पूरवंशी , हेमंत राणा , अमित राणा , मोंटी , विशाल गुलाटी , नितेश जी, पीयूष , अभिषेक , लव , हर्षित , अर्जुन भाटिया, मनोज पूरवंशी , धीरज वर्मा, केशव , शिवा शर्मा , नीरज राजपूत , सनी धीमान , विशाल यादव , मित्रपाल यादव , विनोद कश्यप और मलिक, कृष्ण कुमार माटा रहे और इस अवसर पर वार्ड के समस्त पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में कोविड नियमों के अनुसार मौजूद रहे।