अवैध डेयरियों पर शीघ्र करेंगे कार्रवाई-राजीव शर्मा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
शिवालिकनगर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज टिहरी विस्थापित कॉलोनी में अवैध रूप से बनी डेरियों तथा कॉलोनी की अन्य समस्याओं का क्षेत्रवासियों के साथ निरीक्षण किया।चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि जल्द ही अवैध रूप से बनी डेयरियों के ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान चेयरमैन राजीव शर्मा ने कॉलोनी में साफ-सफाई की व्यवस्था व पथ-प्रकाश की व्यवस्था पर भी विस्तार से क्षेत्र वासियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और कुछ का जल्द ही निराकरण किए जाने का विश्वास दिलाया। भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने बताया कि चेयरमैन राजीव शर्मा लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। उनके पास कोई भी समस्या पहुंचती है तो वह तत्काल ही संज्ञान लेकर उसका निराकरण करते हैं। उनके प्रयास से क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था व पथ प्रकाश की व्यवस्था समुचित रूप से बनी हुई है। क्षेत्रवासियों के आग्रह पर आज चेयरमैन राजीव शर्मा ने अवैध रूप से बनी डेरियों का निरीक्षण किया और आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था बनी रहे। उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों ने चेयरमैन राजीव शर्मा का आभार व धन्यवाद प्रकट किया।
इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, समिति के अध्यक्ष रितेश गौड़, अंशुल शर्मा, प्रह्लाद कुमार, पुरुषोत्तम भारती,वी एन चमोली, विमला शर्मा, छवि शर्मा, दीपा रावत, कमला, सचिन, करण सिंह, आर एस नेगी, नंदनी बोरा, नूपुर कौशिक, सुमित, राजपाल सिंह,रामवीर सिंह, लाल सिंह, विजय सिंह, कुलदीप सिंह राणा, पुष्पा शर्मा, दीपा रावत, प्रज्ञा तिवारी, कमला व नगर पालिका सुपरवाइजर हिमांशु ठाकुर आदि उपस्थित रहे।