उत्तरांचल पंजाबी महासभा युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष बने पंकज छाबड़ा संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गौरव अरोड़ा
हरिद्वार।उत्तरांचल पंजाबी महासभा युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण सिंह चुघ ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव भाई प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ,कुमायूं मंडल प्रभारी अशोक छाबड़ा, संगठन मंत्री नरेंद्र अरोड़ा, गढ़वाल प्रभारी जी एस आनंद की संस्तुति पर प्रदेश की युवा टीम को संगठित व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पंकज छाबड़ा व सरदार जगमविदर सिंह अटवाल को उपाध्यक्ष, सरदार वरिंदर सिंह संधू व बन्नू संधू कों कुमायूं मंडल प्रभारी ,पंकज भाटिया एवं पंकज बागा को प्रदेश सचिव तथा आशीष छाबड़ा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है उत्तरांचल पंजाबी महासभा युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष भूषण सिंह चुघने बताया कि समस्त पदाधिकारियों से विचार विचार विमर्श के बाद शेष कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा विंग ने कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की बहुत सेवा की है भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों में संगठन हमेशा आगे रहेगा उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने पंजाबी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए निष्ठा के साथ काम करने की अपेक्षा थी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पंकज छावड़ा ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि पंजाबी महासभा के हित में मिलजुल कर काम किया जाएगा पंजाबी समाज की मूल धारणा को सेवा के माध्यम से समाज में स्थापित करने का काम किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठित कर समाज की समस्याओं का निराकरण की महासभा के माध्यम से किया जाएगा जल्दी धर्म नगरी में रक्तदान चिकित्सा शिविर के आयोजन भी किए जाएंगे प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कुमायूं प्रभारी अशोक छाबड़ा महामंत्री दीपक अरोड़ा कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सुखीजा आदि ने पंकज छाबड़ा को उत्तरांचल पंजाबी महासभा युवा विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।