मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया को सौंपा 25 लाख का चैक
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने हॉकी स्टार वंदना कटारिया के घर पहुंच कर शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उन्हें 25 लाख का चेक भेंट किया। उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन की बधाई देने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को रोशनाबाद स्थित उनके घर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने सम्मान स्वरूप वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए की धनराशि का चेक भेंट किया। तीलु रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करते हुए उन्हें ₹31000 की धनराशि और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदना की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। लक्ष्य का स्पष्ट निर्धारण,लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पण और कड़ी मेहनत से वंदना ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का मान बढ़ाया है। इसके लिए न केवल उत्तराखंड बल्कि संपूर्ण भारत को उन पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए नई खेल नीति पर काम किया जा रहा है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त उनके कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत,स्वामी यतिश्वरानंद,विधायक आदेश चौहान,देशराज कर्णवाल,सचिव हरी चंद्र सेमवाल तथा वंदना के परिजन उपस्थित रहे।