स्वतंत्रता दिवस हमारी राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक : मोनिक धवन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
फुरकान अंसारी
हरिद्वार: 15 अगस्त 2021 को महानगर कांग्रेस सेवादल हरिद्वार ने राष्ट्रीय ध्वज वंदन समारोह राजा बिस्किट के पास सिडकुल में किया। 75 वीं वर्षगांठ पर इस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया जिसमें हमारे स्वतंत्रत सेनानियों को याद किया गया और उनके बलिदान से हमारा देश आजाद हुआ है उनके लिए 2 मिनट का मौन रखा गया ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले। महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन ने कहा 1947 में 31 तोपों की सलामी मिली थी। दिवस मनाने के अनेक प्रयोजन और लाभ हैं इससे स्वतंत्रता का उद्देश्य सदा हमारी आंखों के सामने रहता है। इससे जनता में नया उत्साह स्वदेश स्वाभिमान देशभक्ति और आपसी सहयोग की भावना उत्पन्न होती है। प्रधानमंत्री और राज्यपालों के संदेश जनता को उसकी शक्ति और कर्तव्य की याद दिलाते हैं।इस प्रकार स्वतंत्रता दिवस हमारी राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है।हम याद करते हैं कि सफलता की प्राप्ति के लिए हम अनेक बयान दिए हैं उसे हर मूल्य पर बनाए रखना है। किसी भी कारण से उसे खंडित नहीं होने देना है यह चेतना ही इसे मनाने का वार्षिक मूल्य और महत्व है।
मौके पर मंजू रानी वीना कपूर आकाश बिट्टू अभिषेक अंकित पंथ और राहुल पाल की पूरी टीम मौजूद थी।