तीन शिक्षकों को मिला नेशन बिल्डर अवार्ड
तीन शिक्षकों को मिला नेशन बिल्डर अवार्ड
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य कर रहे तीन शिक्षकों को "नेशन बिल्डर अवार्ड" से सम्मानित किया गया। रोटरी कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किए गए। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.आलोक सागर गौतम,एनआईटी उत्तराखंड के इलेक्ट्रिकल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.प्रकाश द्विवेदी,राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.देव कृष्ण थपलियाल को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद जोशी,सचिव रोटेरियन अनिल ढौंडियाल,कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट,रोटेरियन डॉ.राजेंद्र भंडारी,रोटेरियन बृजेश भट्ट,रोटेरियन नरेश नौटियाल,रोटेरियन अनूप घिल्डियाल,रोटेरियन खिलेंद्र चौधरी,रोटेरियन मोहम्मद आसिफ,रोटेरियन ओम प्रकाश गोदियाल,रोटेरियन के.बी.थपलियाल,रोटेरियन जे.पी.रतूड़ी,रोटेरियन राहुल कपूर,रोटेरियन जैलेश सबरवाल,रोटेरियन प्रो.मोनिका गुप्ता,रोटेरियन उषा चौधरी,रोटेरियन अंजलि आहुजा,रोटेरियन आशीष सुंदरियाल,समाजसेवी अनिल स्वामी,राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल,पत्रकार गंगा असनोड़ा,शिक्षक मनोज कुमार बहुगुणा,एन.एस.रावत,मुकेश काला,गिरीश चंद्र डिमरी,सुनील प्रसाद फोंदणी,दीपक नौटियाल,मुकेश पंत,नरेश दत्त पेटवाल आदि उपस्थित थे,कार्यक्रम का संचालन सीताराम बहुगुणा द्वारा किया गया।