हरित क्रांति के जनक लोकप्रिय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री हमारे प्रेरणा स्रोत: महक सिंह सैनी
हरित क्रांति के जनक लोकप्रिय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री हमारे प्रेरणा स्रोत: महक सिंह सैनी
*जनता को समर्पित संगठन के कार्य : राजेंद्र चौधरी
* 1 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा संगठन का सदस्यता अभियान :-ब्रह्म सिंह धीमान
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सचिन शर्मा
हरिद्वार।किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजि. की एक बैठक केंद्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई जिस का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी द्वारा किया गयाl बैठक में सर्वसम्मति से 1 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक संगठन का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया तथा सदस्यता अभियान के लिए रणनीति बनाई गईlइस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी ने कहा कि हरित क्रांति के जनक लोकप्रिय एवं देश को खाद्यान्न के रूप में आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चलाने वाले लाल बहादुर शास्त्री सर्वमान्य नेता हैं और हमारे प्रेरणा स्रोत है इसलिए संगठन का सदस्यता अभियान 2 अक्टूबर सन 2024 गांधी जयंती व शास्त्री जयंती तक चलाया जाएगा और गांधी जयंती , शास्त्री जयंती को समर्पित किया जाएगा l तथा संगठन का प्रत्येक कार्य जनता को समर्पित हैl सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया कि संगठन का जो भी सदस्य या पदाधिकारी 25 व्यक्तियों को सदस्यता लेने के लिए प्रेरित करेगा और सदस्य बनाएंगे ,वह संगठन का सक्रिय सदस्य माना जाएगा l बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ वसीम, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट विपिन मित्तल ,प्रदेश संगठन मंत्री अनिल कंबोज ,जिला अध्यक्ष जिला हरिद्वार एडवोकेट दीपक सैनी ,जिला महामंत्री अनुज गुप्ता ,महानगर रुड़की अध्यक्ष किरणपाल सैनी ,महानगर रुड़की महामंत्री सतीश पाल ,जिला कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार, धीर सिंह, राष्ट्रीय कार्यालय परभारी सत्येंद्र कुमार , पशुधन प्रभारी डॉ रजनीश सैनी ,मोहम्मद सलीम ,जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे l