जल निगम के उपनल कर्मचारी करेंगे सचिवालय घेराव जल निगम के उपनल कर्मचारी करेंगे सचिवालय घेराव
जल निगम के उपनल कर्मचारी करेंगे सचिवालय घेराव
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। जल निगम के उपनल कर्मचारी 10 वर्ष की निरन्तर सेवा पर नियमितीकरण के लिये आन्दोलन राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 3 सितम्बर को देहरादून में नियमितीकरण की मांग को लेकर सचिवालय घेराव किया जायेगा जल निगम उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र ने बताया की राज्य निगम महासंघ द्वारा पूर्व मे मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया था। प्रदेश के समस्त निगमों व कार्यालय मे विगत 10-15 सालो से उपनल व अन्य ऐजेंसी के माध्यम सेवा दे रहे कर्मचारी को नियमितीकरण किया जाय। परन्तु सरकार ने उनकी मांग पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जिस कारण 3 सितंबर को प्रदेश के समस्त उपनल कार्मिक,आउटसोर्स,दैनिक वेतन भोगी,पीटीसी कार्मिको द्वारा सचिवालय का घेराव किया जायेगा। महेश चंद्र ने बताया है की जल निगम मे वर्षो से उपनल व आउटसोर्स के माध्यम से कार्मिक कार्य कर रहे है परन्तु उनके बारे सरकार तथा विभाग द्वारा कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है जिससे आहत होकर पेयजल निगम के समस्त उपनल व आउटसोर्स कार्मिक भी सचिवालय घेराव करेंगे ताकि सरकार द्वारा नियमितीकरण की कार्यवाही को जल्दी पूरा किया जा सके। आगामी रणनीति 3 सितंबर के बाद तय की जाएगी। महेश चंद्र प्रदेश अध्यक्ष पेयजल निगम उपनल महासंघ।