• Haridwar
  • Monday , Oct 26 , 2026

लेटेस्ट खबरों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हमसे जुड़िये ! आज ही फॉलो करे !

ब्रेकिंग न्यूज़
1 . पूर्व मेयर गौरव गोयल ने राजकीय इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को बांटी पाठ्य सामग्री,छात्रों को भारत का भविष्य बताया 2 . युवा कल्याण समिति लक्सर के स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन 3 . महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाला शातिर स्नेचर गिरफ्तार 4 . फर्जी दस्तावेजों के जरिए भूस्वामी की जमीन बेचने का प्रयास,तीन जालसाज गिरफ्तार 5 . भूपतवाला में अवैध सिवर लाईन कनेक्शन पर कार्रवाई, टीम ने मौके पर काटा कनेक्शन 6 . औषधि नियंत्रण विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर की छापामारी,जारी किए नोटिस 7 . हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट फेडरेशन कप 2025 का तीन दिवसीय आयोजन 8 . सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन 9 . औषधि नियंत्रण विभाग और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 12 मेडिकल स्टोर सील 10 . एचआर पब्लिक स्कूल लक्सर में जागृति विमेंस कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन 11 . डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गठन,जनसरोकारों की पत्रकारिता को मिलेगा बढ़ावा 12 . श्री खाटू श्याम वार्षिकोत्सव पर रूड़की में हुआ 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह 13 . गंगा उत्सव के तहत पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर की नमामि गंगे इकाई ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम 14 . रूड़की नगर निगम की बोर्ड बैठक में हल्की नोकझोंक के बीच विकास के कई प्रस्ताव पारित 15 . पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में कौशल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 16 . औषधि नियंत्रण विभाग की छापामारी में अवैध दवाओं का जखीरा बरामद 17 . महाराजा अग्रसेन के जन्मोत्सव पर युवा अग्रवाल सभा ने यज्ञ कर की राष्ट्र की समृद्धि की कामना 18 . महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने की रामायण के रचयिता की पूजा-अर्चना 19 . महिलाएं स्वावलंबी होकर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिएआगे आएं - रश्मि चौधरी 20 . हरिद्वार में औषधि विभाग के औचक निरीक्षण में खांसी की दवाओं के 15 सैंपल लिए गए 21 . रावण का पुतला जलते ही जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा रुड़की का नेहरू स्टेडियम 22 . बीटी गंज की रामलीला में हुआ कुंभकरण-मेघनाथ वध की रोमांचक लीला का मंचन 23 . पंच केदार में द्वितीय मद्महेश्वर महादेव का अद्भुत मंदिर 24 . स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नये बस अड्डे पर चला स्वच्छता अभियान 25 . डॉ. हरीश चंद्रा लगातार तीसरे साल विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में हुए शामिल 26 . बीटीगंज रुड़की में 106वें श्री रामलीला महोत्सव का विधि-विधान के साथ हुआ उद्घाटन 27 . क्रांतिकारी शालू सैनी ने नम आंखों के साथ किया एक वर्षीय मृत बच्चे का अंतिम संस्कार 28 . भाजपा ने हर घर तिरंगा,तिरंगा यात्रा व विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर आयोजित की कार्यशाला 29 . रानीपुर विधायक ने उत्तरकाशी हादसे के पीड़ितों के लिए अपना एक माह का वेतन दिया 30 . स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन रूडकी ने मनाया 58वां वार्षिकोत्सव,नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार 31 . रायवाला पुलिस ने देसंविवि में आयोजित किया नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 32 . चोट के बावजूद भी नहीं रुके कदम,सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ तीन जांबाज सिपाही मैदान में डटे 33 . उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर सुमन नगर चौकी ने किया पौधारोपण 34 . हरेला पर्व पर सीआईएसफ भेल हरिद्वार ने चलाया भव्य पौधारोपण अभियान 35 . सिनोकेम कंपनी मे आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 36 . उत्तराखंड एसटीएफ ने किया एमडीएमए ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश 37 . पतंजलि में हुआ एक्सिस बैंक एटीएम का उद्घाटन 38 . कार सवार लोगों पर दर्जनों लोगों ने किया जानलेवा हमला,एक की हालत गंभीर,मुकदमा दर्ज 39 . मूक बधिर साथियों ने संदीप अरोड़ा का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से किया स्वागत। 40 . अंतर्राष्ट्रीय शायर व समाजसेवी अफजल मंगलौरी को दी जाएगी प्रोफेसर की मानद उपाधि 41 . होटल व्यवसायी समाजसेवी संदीप अरोड़ा बने भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) के एग्जीक्यूटिव काउंसिल में सदस्य 42 . रुड़की के रामनगर से भारी मात्रा में नकली दवाएं और कच्चा माल बरामद 43 . इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमैन डॉ. नरेश चौधरी को आईजी ने किया सम्मानित 44 . आपातकाल की 50वीं बरसी को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के तौर पर मनाया 45 . मेडिकल संचालक के घर से अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद 46 . 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का संकल्प रोज करें योग- योगी रजनीश 47 . खुली दवाएं बेचने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने की कार्रवाई 48 . रानीपुर विधायक ने किया बरसाती रानीपुर रौ के चैनेलाइजेशन के काम का स्थलीय निरीक्षण 49 . चार धाम यात्रा को लेकर सरकार नाकाम,बिजली-पानी की किल्लत व हेलीकॉप्टर दुर्घटना इसकी मिसाल - अमन गर्ग 50 . प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल से चल रहा विकसित भारत का अमृत काल - आदेश चौहान

चिपको आंदोलन की प्रेरणास्रोत गौरा देवी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

चिपको आंदोलन की प्रेरणास्रोत गौरा देवी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

सबसे तेज प्रधान टाइम्स 

राजीव चन्दन


 देहरादून। शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी. 1988) के तत्वावधान में चिपको आंदोलन की प्रेरणाश्रोत गौरा देवी जी का 101वाँ जन्मोत्सव राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में बड़ी धूम धाम से मनाया गया।

सर्व प्रथम मातृशक्ति द्वारा मांगल गीत, गढ़ वंदना की प्रस्तुति दी, कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी डॉ रमा गोयल, मुख्य अतिथि पंडित रमेश चन्द्र लेखवार- अत्रि जी महाराज, विशिष्ट अतिथि लोक गायक संतोष खेतवाल, रविन्द्र दत्त सेमवाल, गिरीश भट्ट तथा संस्थापक अध्यक्ष - डॉ स्वामी एस चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर गौरा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में छोटी बालिका कु. आयांशी गुप्ता ने भगवान विष्णु जी के दशावतार भरतनाट्यम शैली में प्रस्तुत किया तत्पश्चात कु. श्यामा ध्यानी ने कत्थक शैली में विभिन्न तालों के साथ आमद, टुकड़े की अनूठी प्रस्तुति दी। महिलाओं ने झोड़ा, चाँचरी तथा झुमेलों की शानदार प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र, तुलसी का पौधा तथा गौरा देवी जी का चित्र भेंट किया। स्वामी ने गौरा देवी जी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था के माध्यम से हम 2007 से लगातार उनका जन्मदिन मनाते आ रहे हैं तथा अभी तक 41 विभूतियों को शैल पुत्र/शैल पुत्री सम्मान-2026 से सम्मानित किया जा चुका है और आज 5 और विभूतियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लोक गायक संतोष खेतवाल जी ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया, कार्यक्रम का संचालन करते हुए संदीप गौतम ने गौरा देवी के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पंडित रमेश चन्द्र लेखवार- अत्रि जी महाराज (शक्तिपीठ माँ भगवती सुरकंडा मंदिर) ने अपने उद्बोधन में संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए गौरा देवी जी जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम में समाज को नई दिशा देने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने हेतु सर्वश्री कैलाश ध्यानी (सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक), प्रेम पंचोली (वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिंतक), डॉ नीतू पांडेय (शिक्षिका), सुमित थपलियाल (वरिष्ठ पत्रकार- दैनिक जागरण), एवं के. एस. बिष्ट (वरिष्ठ पत्रकार) को शैल पुत्र एवं शैल पुत्री सम्मान- 2026 से सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम अध्यक्षा डॉ रमा गोयल ने कार्यक्रम की सफ़लता पर बधाई दी और स्वामी जी द्वारा चलाए गए इस अभियान को जारी रखने का सभी से अनुरोध किया।

इस अवसर पर कत्थक गुरु मनोरमा नेगी एवं शारदा मिश्रा ध्यानी, भरतनाट्यम गुरु डॉ माया वी. सक्सेना, डॉ आर. एस. राठी, डी.पी. बहुगुणा, अवधेश शर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, गौरव सती ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में डॉ स्वामी एस चंद्रा ने कहा कि अगले वर्ष से गौरा देवी जी के नाम से 3 कार्यक्रम किए जाएंगे, 26 मार्च को चिपको आंदोलन दिवस, जुलाई में पुण्यतिथि तथा 25 अक्टूबर को जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा, स्वामी ने बताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचने के लिए प्रत्येक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों को गौरा देवी जी के जीवन यात्रा की जानकारी प्राप्त हो सके।



You Might Also Like...
× उत्तरी हरिद्धार
मध्य हरिद्धार
ज्वालापुर
कनखल
बी एच ई एल
बहादराबाद
शिवालिक नगर
उत्तराखंड न्यूज़
हरिद्धार स्पेशल
देहरादून
ऋषिकेश
कोटद्वार
टिहरी
रुड़की
मसूरी
लक्सर
हल्द्वानी
रामनगर
नजीवावाद
डोईवाला
काशीपुर
रुद्रप्रयाग
मंडावली
लख़नऊ
अल्मोड़ा
नैनीताल
नानकमत्ता
रुद्रपुर
Saharanpur
Deoband UP