शिविर लगाकर महिलाओं को किया गया प्रशिक्षित
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
शिविर लगाकर महिलाओं को किया गया प्रशिक्षित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को किया जागरूक।
आज लक्सर खंड विकास परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग उत्तराखंड के द्वारा महिलाओं को अपनी सुरक्षा और सतर्कता के प्रति जागरूक किया गया है।वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधि सह सर्वेक्षण अधिकारी रेनू डोली उपाध्याय और बाल संरक्षण अधिकारी मेघा पुरोहित लक्सर पहुंची।वही विधि सह सर्वेक्षण अधिकारी रेनू डोली उपाध्याय ने कहा की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की और से जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी ब्लॉक में कार्यक्रम कर रहे हैं।ताकि हम सभी महिलाओं को बता सके की बच्चों व महिलाओं के लिए क्या कानून हैं।उन्होंने बताया की नशे के प्रभाव को हम कैसे कम कर सकते हैं इसके लिए भी हमारे द्वारा कैंप चलाए जा रहे हैं।उसी क्रम में आज लक्सर में कैंप लगाया गया है।उन्होंने यह भी कहा की आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह कैंप लगाया गया है। जिससे की महिलाओं को कानूनी जानकारी और विभाग के अंतर्गत योजनाओं की जानकारी दे सके और जो महिलाएं अच्छा काम कर रही है उनको सम्मानित भी करें।वही कार्यक्रम में मौजूद बाल संरक्षण अधिकारी मेघा पुरोहित ने बताया की हमारे बाल विकास विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर पर जो बच्चे अनाथ हैं बेसहारा है जिनके माता-पिता नहीं है उन बच्चों को दो हजार रुपए प्रति माह दिया जाएगा।और उन्होंने कहा की हमारे विभाग द्वारा सभी महिलाओं को उनके अधिकार और सुरक्षा के लिए पोक्सो एक्ट जैसी जरूरी जानकारी हमारे विभाग द्वारा महिलाओं को दी जा रही है।