शाहपुर में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान/ पीयूष चौहान
हरिद्वार : भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म आज ही के दिन 25 सितंबर सन 1916 में हुआ था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार ग्रामीण के शाहपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पंडित जी का जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया। कैबिनेट मंत्री यतिस्वरानंद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा पंडित जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण में समर्पित कर दिया था। भारतीय चिंतन परंपराओं में उनका विशेष स्थान है।
मंच का संचालन कर रहे भाजपा वरिष्ठ नेता जितेंद्र सैनी ने कहा कि पंडित उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई और दीप प्रज्वलित कर उनके विचारों पर चलने की प्रेरणा ली।
जन्मोत्सव में मंच संचालक भाजपा मंडल जितेंद्र सैनी, विनोद सैनी ,सरदार संजय सैनी ,देश राम सैनी, दीपक सैनी, सरदार मांगे सिंह, रघुवीर सिंह, जाति राम ,नेत्रपाल चौहान गन्ना समिति लक्सर,सतीश चौहान भाजपा नेता ,वेदपाल राणा, भाजपा नेता करण सिंह एवं समस्त गांव वासी शामिल रहे।