पत्नी से बनाता था अप्राकृतिक यौन संबंध,कोर्ट के आदेश पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
लक्सर :- लक्सर कोतवाली के अंतर्गत गाँव खानपुर ब्रह्मपुर निवासी एक महिला ने अपने पति आरोप लगाया है कि वह उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाता है। महिला का कहना है कि जिस दिन से उसकी शादी हुई है उस दिन से अब तक अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाता रहा है जिसके कारण वह गंभीर रूप से बीमार हो गई थी महिला ने अपने पति की करतूत अपनी नंद व अपने जेठ, सास-ससुर को बतायी तो उन्होंने कहा कि अपने पति को खुश रखना तुम्हारा काम है।महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को भी की थी लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नही लिया।लेकिन अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर सआरोपी पति की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला निवासी खानपुर ब्रह्मपुर थाना कोतवाली लक्सर का निकाह 13 अप्रैल 2020 को एक व्यक्ति बढेडी़ राजपूताना निवासी थाना कलियर से हुआ था। पति ने पहले दिन से ही महिला के साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बना शुरु कर दिया था।महिला ने इसका कई बार विरोध भी किया लेकिन पति नही मना। जिससे वह शारीरिक व मानसिक रुप से बीमार हो गयी थी।महिला ने अपने पति के घिनौने कृत्य को अपनी नंद व सास और जेठ को भी बताया,लेकिन उन्होने कहा यह तो चलता रहता है पने शौहर को खुश रखना तुम्हारा काम है।महिला ने इसकी शिकायत अपनी मां से की।महिला के पिता ने इसकी शिकायत 12 सितम्बर 2021पुलिस की लेकिन पुलिस द्वारा कोई संज्ञान नही लिया गया।
आपको बता दें कि महिला शारीरिक व मानसिक रुप से बीमार हो गई तो उसका पति
उसे उसके घर खानपुर ब्रह्मपुर छोड़ आया। जब महिला पूर्ण रुप से स्वस्थ हो गई तो उसने अपने पति से कहा कि वह उसे आकर ले जाए। महिला के पति ने कहा कि यदि वह उसे खुश रखेगी तो वह उसे ले जाऐगा वरना तलाक दे देगा।महिला ने मजबूर होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के पुलिस को आदेश दिये हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।