कैबिनेट मंत्री का गणेश जोशी का बयान, चंपावत चुनाव 30 हजार मतो से भी ज्यादा से जीतेगे मुख्यमंत्री, किसानों की दी जायेगी मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि
सुनील सोनकर
मसूरी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी नें मसूरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव भारी मतों से जीतने जा रहे हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री करीब 30 हजार मतों से चंपावत चुनाव में विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद प्रचार प्रचार के लिए चंपावत जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्य करने की शैली है उससे प्रदेश की जनता काफी खुश हैं वहीं अन्य दलों के लोग भी आकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को समर्थन दे रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से बड़ी बड़ी बातें करती है 2022 में कांग्रेस की सरकार बना रही थी उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता बडी बाते करते है पर भारतीय जनता पार्टी काम करने पर विश्वास रखती है उन्होंने कहा कि काम को मिलता है बातों को नही। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि मंत्री बनाए गए जिसमें वह लगातार आमूल चूल परिवर्तन कर कृषि के क्षेत्र पर विकसित जाने को लेकर लगातार काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि किसानों को दी जा रही है उसी प्रकार उत्तराखंड में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि ₹2 हजार किसानों को दिया जाएगा जिसका उल्लेख राज्यपाल के अभिभाषण में भी हुआ है वह आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्ताव को पास करके उसका लाभ किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा हॉर्टिकल्चर एग्रीकल्चर में नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं वर्तमान में हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में टिहरी जनपद में 5000 से ज्यादा कीवी के लगाए गए हैं । उन्होने कहा कि सेब की फसल में उत्तराखंड हिमाचल और कश्मीर को मात नहीं दे पा रहे हैं परंतु उनको पूरा विश्वास है कि कीवी के क्षेत्र में आने वाले तीन सालों में उत्तराखंड हिंदुस्तान में अग्रणी स्थान पर होगा।