एस0पी0 उत्तरकाशी ने अच्छे कार्य करने वाले पुलिस जवानों को किया सम्मानित
रंजीत गौतम
उत्तरकाशी: अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा दिनांक 23.05.2022 को चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस जवानों के द्वारा सेवा भाव, लग्न एवं ड्यूटी के साथ-साथ ईमानदारी/मानवता का परिचय देते हुये श्रद्धालुओं/आमजन की सहायता करने वाले जवानों के उत्सावर्धन हेतु उन्हें अच्छा कार्य करने पर नगद पारितोषिक से पुरस्कृत किया गया।
एस0पी0 सर् द्वारा सभी जवानों की प्रशंसा करते हुये कहा गया कि हमारी पुलिस यात्रा के दौरान बहुत अच्छा कार्य कर रही है, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ वह असहाय एवं परेशान यात्रियों की मदद कर मित्र पुलिस के धेय को भी बखूबी निभा रही है।
साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि ड्यूटी के दौरान अच्छा कार्य करने वालों को आगे भी सम्मानित किया जाता रहेगा।
आज उनके द्वारा अच्छा कार्य करने वाले निम्न पुलिस अधिकारी/कर्मगणों को नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया।
1- राजेन्द्र नाथ- निरीक्षक यातायात
2- गजेन्द्र दत्त बहुगुणा-प्रभारी निरीक्षक बडकोट
3- उ0नि0 मनीषा नेगी-चौकी गंगोत्री
4- हे0का0 (प्रो0) गोविन्द राम-चौकी यमुनोत्री
5- कानि0 राजेश उनियाल- यातायात
6- कानि0 चालक शिवमंगल- यातायात
7- FM-परिक्षित-चौकी गंगोत्री
8- FM-हर्षित- चौकी गंगोत्री
9- कानि0 हरिमोहन राणा-खरादी
10-म0का0 प्रियंका परमार-चौकी गंगोत्री