54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
रंजीत गौतम
कोटद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों,अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को "नशा मुक्त अभियान" चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त हेमन्त को 54 पव्वे (8 pm special Indian green whisky) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ *पोल्ट्री फॉर्म से 20 मीटर आगे कलालघाटी कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0- 143/2022, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पताः-
1. हेमन्त कुमार (उम्र 25 वर्ष) पुत्र स्व0 सुधीर कुमार, निवासी-ग्राम झण्डीचौड़ पश्चिमी, पो0ओ0-उत्तरी झण्डीचौड़, थाना- कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
बरामद माल
1. 54 पव्वे (8 pm special Indian green whisky) अवैध अंग्रेजी शराब पुलिस टीम
1. आरक्षी 57 ना0पु0 धर्मेंद्र सिंह
2. आरक्षी 450 ना0पु0 दिलीप सिंह