72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पैर में था फैक्चर देवदूत साबित हुआ फायर सर्विस का जवान कराएं यमुनोत्री के दर्शन
रंजीत गौतम
सेवा परमो धर्मः
यमुनोत्री: गत 30 मई 2022 को गोरखपुर उत्तर प्रदेश से आई 72 वर्षीय बुजुर्ग माता जी श्रीमती गायत्री जो कि यमुनोत्री धाम यात्रा पर पहुंची थी उक्त श्रद्धालु का एक पैर फैक्चर था, वह घोड़ा स्टैंड से यमुनोत्री मंदिर तक जाने में असमर्थ थी। पास में ड्यूटी पर तैनात फायर सर्विस के जवान यशपाल चौहान द्वारा बुजुर्ग माता जी की परेशानी को देखते हुए उनको सहारा देते हुये यमुनोत्री मंदिर के दर्शन करावाकर वापस घोड़ा स्टैंड लाकर जानकीचट्टी भेजा गया। माताजी के द्वारा फायर सर्विस के जवान का मृदुभाव से आभार प्रकट किया गया।