चंपावत पुलिस द्वारा थाना बनबसा मे तैनात महिला उपनिरीक्षक विजयलक्ष्मी के पार्थिव शरीर को दी अंतिम विदाई
रंजीत गौतम
हरिद्वार:थाना बनबसा जनपद चंपावत में नियुक्त वर्ष 1983 बैच की महिला उपनिरीक्षक श्रीमती विजय लक्ष्मी कल दिनांक 22 जून 2022 को थाना बनबसा गेट के पास एक कैंटर वाहन की चपेट में आने पर गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिन्हें उपचार हेतु तत्काल टनकपुर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनकी दौराने उपचार मृत्यु हो गई। उक्त महिला उपनिरीक्षक का आज दिनाँक 23/06/2022 की प्रात: 10:20 बजे शारदा बैराज घाट बनबसा पर चंपावत पुलिस परिवार के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर अन्तिम विदाई दी गई।
महिला उपनिरीक्षक विजय लक्ष्मी के आकस्मिक निधन से समस्त पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। चंपावत पुलिस परिवार महिला उपनिरीक्षक विजय लक्ष्मी की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता है। ईश्वर मृतक के परिजनों को इस असहनीय दु:ख के क्षण को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।