डीसीएफ चेयरमैन चुनाव का पर्चा रद्द होने पर किसान यूनियन ने किया कलेक्ट्रेट मे धरना प्रदर्शन, परचा हुआ बहाल
सहारनपुर। आपको बता दें डीसीएफ चेयरमेन पद के लिए 22 तारीख को वोटिंग होनी है इसी के संबंध में आज कलेक्ट्रेट में विनय कुमार का पर्चा कैंसिल रद होने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया जिसको लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
धरने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नेता आरिफ मलिक ने कहा कि शासन प्रशासन की हठधर्मिता आसमान को छू रही है बिना किसी कारण के विनय कुमार का पर्चा रद्द करना जीता जाता भ्रष्टाचार हठधर्मिता का सबूत है हम बाबा टिकेत साहब के सच्चे सिपाही हैं संघर्ष करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे चाहे हमें अपना बलिदान ही क्यों ना देना पढ़े।
इस दौरान मौके पर पहुंचे डीएम एसएसपी ने सूझबूझ से काम लेते हुए यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग क़र मामले को सुलझाते हुए विनय कुमार का पर्चा बहाल क़र दिया गया।
विनय कुमार ने सभी पदाधिकारियों व सिपाहियों का धन्यवाद करते हुए धरना समाप्त कराया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष राजपाल, प्रदेश सचिव प्रतिनिधि चौधरी आशीष, मंडल उपाध्यक्ष मास्टर सतपाल, किसान नेता आरिफ मलिक, मंडल उपाध्यक्ष पारित उपाध्याय, राजेश, सावेज चौधरी, चौधरी विनोद कुमार, चौधरी राम वीर, राज वीर सिंह, अजय काम्बोज, राजवीर काम्बोज, नबील चौधरी, धनवीर आदि सैकड़ों की संख्या में किसान सिपायी मौजूद रहे