आंचल दुग्ध डेरी मे मनाया गया महिला दिवस
दिलशाद अली
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
लंढौरा। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ शिकारपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिला दुग्ध समितियों से 92 दुग्ध समितियों की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।
आंचल दुग्ध डेरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोलते हुए प्रधानाचार्य श्रीमती अंजना सैनी ने कहा कि एक परिवार में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला ही बालक की प्रथम गुरु होती है। एक महिला ही अपने बालकों को शिक्षित और संस्कारित कर समाज और राष्ट्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महिला अपने जीवन में पुत्री पत्नी माँ बहन सास बहू के किरदार निभाती हैं। प्रत्येक महिला के अंदर गुण और दोष दोनों होते हैं। यदि हमें मर्यादित जीवन जीना है तो दूसरे के गुणों को ढूंढे और गुणों का ही वर्णन करें अपने अंदर आध्यात्मिक शक्तियों का विकास करें तथा धार्मिक और सामाजिक बने। इस मौके पर उप निरीक्षक ललिता खंडेलवाल ने महिलाओं को दिए गए कानूनी अधिकारों तथा पुलिस से संपर्क एवं सहायता स्थापित करने के माध्यम दूरभाष की जानकारी तथा पुलिस महानिरीक्षक द्वारा हाल ही में प्रत्येक कोतवाली व थानों में गठित महिला डेस्क के बारे में जानकारी दी। ब्रजभूषण एडवोकेट द्वारा महिला उत्थान, महिला सहभागिता, महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी तथा महिलाओं को अतीत वर्तमान और भविष्य के संदर्भों का वर्णन करते हुए महिलाओं को 21वीं सदी की नायिका के रूप में बताया मोनिका वशिष्ठ द्वारा महिलाओं पर स्वरचित कविता से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर डॉक्टर पूनम बरसीलिया,नीलम,अनिता ,अनिता सहायक प्रबंधन महिला डेयरी, लीला गिरी ,कृष्णा शर्मा ,सुषमा, मोनिका, प्रवेश,चैयरमैन डाक्टर रणबीर सिंह, जीएम अरुण टम्टा, एसआई संजय गौड,सहदेव सिंह पुंडीर आदि लोग मौजूद रहे।