लक्सर से व्हीलचेयर क्रिकेट टीम इंडिया में 3 खिलाड़ियों का चयन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गुलशन आजाद
लक्सर से व्हीलचेयर क्रिकेट टीम इंडिया मैं तीन खिलाड़ियों का सलेक्शन।
लक्सर। व्हीलचेयर क्रिकेट टीम इंडिया के लिए तीन खिलाड़ियों का सलेक्शन हुआ है। वही पूरे उत्तराखंड से सिर्फ तीन खिलाड़ियों के नाम सलेक्ट किए गए हैं। जिसमे आफताब अंसारी लक्सर व संजीव राजपूत समस्तीपुर जो की उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के ही सदस्य हैं। और रवि सरवालिया लक्सर शामिल है। जो की उत्तराखंड राज्य के लिए बहुत ही गर्व की बात है। वही जानकारी देते हुए उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के क्रिकेटर आफताब अंसारी ने बताया की इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट टीम इंडिया मैं उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों के नाम आए हैं। जिसमे 16 मार्च से 21 मार्च तक ट्रायल चलेंगे ट्रायल्स में इंटरनेशनल टीम इंडिया में 16 खिलाड़ी चुने जाएंगे। उसके लिए 38 खिलाड़ी अलग-अलग स्टेट से बुलाए गए हैं। जिनमे उत्तराखंड के लक्सर से भी तीन खिलाड़ी शामिल है।