शहर के नालों की जल्द की जाए सफाई ....राजेश शर्मा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी
प्रदेश मे प्रीमानसून ने दस्तक दे दी है।
और शहर के सभी नाले भरे पड़े हैं आमजन को बडी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आज इसी समस्या को लेकर भाजपा पार्षद प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त से मिलकर नाले जल्द से जल्द साफ हो इसके लिए एक ज्ञापन दिया।
उपनेता राजेश शर्मा ने कहा कि आज एक ही बारिश ने मेयर के कार्यो की पोल खोल दी हैं।कही बार भाजपा पार्षदों के कहने के बाद भी मेयर महोदया चुप्पी साधे बैठी रही।आज सभी सम्मानित पार्षदो ने नाले की सफाई समय पर ना होने के कारण रोष व्यक्त किया।
उपनेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा आज शहर के सभी नाले पूर्ण रूप से भरे पड़े हैं।और नाले का पानी लोगो के घरों एवं दुकानों में भर रहा है।उन्होने तत्काल नगर आयुक्त को नाले की सफाई के लिए आग्रह किया।
पार्षद नितिन माना एवं प्रशांत सैनी ने कहा कि कनखल जहां स्वम मेयर महोदया रहती है वहा सभी नालो की स्थिति बहुत खराब है।और मेयर पति ज्वालापुर में नॉटनक्की करते घूम रहे है।
पार्षद नेपाल सिंह एवं विकास कुमार ने कहा कि हमारे वार्ड के सभी नालो का पानी घरों में आ गया जिस कारण बहुत लोगो को आर्थिक नुकसान हो गया।इस नुकसान की पूर्णतया जिम्मेदारी मेयर महोदया की हैं क्योंकि कही बार कहने के बाद भी वो नींद से नही जागी हैं।
विनीत जोली,विवेक उनियाल,ललित रावत,आशा सारस्वत,पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा,सचिन बेनीवाल आदि ने नगर आयुक्त से अपने वार्ड की समस्या रखी।